सेर से झंडूता तक निकलेगा जेपी नड्डा का रोड शो

By: Feb 27th, 2020 12:20 am

झंडूता –भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 28 फरवरी के दौरे की तैयारियां भाजपा मंडल झंडूता द्वारा पूरे जोरों से की जा रही हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का राजकीय डिग्री कालेज झंडूता के सामने बिजलू का हार में भारी जनसमूह  द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह बैठकें की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ जुटाने का आग्रह किया है। नड्डा के स्वागत के लिए सेर से झंडूता तक रोड़ शो भी निकाला जाएगा तथा जगह-जगह उन पर फूलों की वर् की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त एवं कारपोरेट मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल व विधायक जीत राम कटवाल सहित अन्य नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App