स्पेस आलंपियाड में छाई हर्षिता

By: Feb 25th, 2020 12:19 am

राइजिंग स्टार स्कूल की छात्रा ने जिला चंबा में प्रथम और प्रदेश भर में झटका 16वां स्थान

चंबा-शहर के अग्रणी शिक्षण संस्थान राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा की छात्रा हर्षिता ने स्पेस ओलंपियाड 2019 में स्कूल की ओर से जिला चंबा में पहला तथा प्रदेश भर में 16वां स्थान हासिल किया है। हर्षिता अब अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेश इसरो बेंगलुरु में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेगी। हर्षिता का बेंगलुरु आने जाने का खर्च भी इसरो द्वारा ही वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्कूल के विद्यार्थी सारांश ठाकुर ने जिला भर में चौथा तथा दीया बिजलवान ने छठा स्थान हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने बताया कि हर वर्ष स्पेस ओलंपियाड में स्कूल के विद्यार्थी अव्वल स्थान अर्जित करते हैं। स्कूल में उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जाता है। यही कारण है कि स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थी जिला एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। संजीव सूरी ने कहा कि विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु बाल्यावस्था से ही तैयार किया जाता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में रुचि रखने वालों की प्रतिभा को निखारने के लिए भी कार्य किया जाता है, ताकि वे अच्छे खिलाड़ी बन सकें। बहरहाल, विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य संजीव सूरी ने समस्त स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App