हफ्ते का ख़ास दिन

By: Feb 19th, 2020 12:20 am

संजय लीला भंसाली

जन्मदिवस : 24 फरवरी, 1963

शिक्षा : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान

आने वाली फिल्म :  बाजीराव मस्तानी

24 फरवरी, 1963 को मुंबई में जन्मे संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘परिंदा’ और ‘1942 लव स्टोरी’ और ‘करीब’ में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खामोशी’ से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर, सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिए दर्शकों के साथ ही समीक्षकों का भी दिल जीत लिया। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई।  इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘देवदास’ का निर्देशन किया। इस फिल्म में शाहरुख खान ने देवदास की भूमिका निभाई। ‘देवदास’ में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकाएं थीं। इस फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App