हमीरपुर में सेवादल की तिरंगा यात्रा का समापन

By: Feb 18th, 2020 12:17 am

कांग्रेस सेवादल और संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद, शहीदों के परिवार किए सम्मानित

हमीरपुर –पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 14 फरवरी से जिला बिलासपुर से कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुरू की गई तिरंगा यात्रा का 17 फरवरी यानी सोमवार को हमीरपुर में समापन हो गया। यहां गांधी चौक पर सेवादल की ओर से एक विशाल रैली  का आयोजन किया गया। रैली से पूर्व कांग्रेस सेवादल के द्वारा सोमवार को एक तिरंगा यात्रा हमीरपुर बाजार में निकाली गई।  इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ खूब गुब्बार निकाला गया। बता दें कि रविवार को दोपहर बाद कांग्रेस सेवा दल की तिरंगा यात्रा हमीरपुर पहुंची थी। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता 75 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बिलासपुर से हमीरपुर पहुंचे है। कांग्रेस सेवादल ने इस यात्रा को भारत जोड़ो तिरंगा मार्च नाम दिया है। देश भर में ऐसी 50 यात्राएं हुई हैं। तिरंगा यात्रा के समापर अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस सेवादल के बैनर तले एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस विशाल रैली में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देशाई, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल, सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा, महिला कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अनिता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया सहित सैकड़ों कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।  इस दौरान कांग्रेस सेवादल के द्वारा  शहीद और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी सम्मानित  किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App