हिमाचली शोधकर्ता आशना को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय कहानी का पुरस्कार

By: Feb 26th, 2020 12:01 am

धर्मशाला – विज्ञान अनुसंधान की कहानी ‘रीकाइडिंग फॉरगौटन इकलॉजिकल प्रिंसीपल्स ः भैन एन अनडैमेड रीवर टॉउट के लैशन’ को डीएसटी-एडब्ल्यूएसएआर का एक सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय कहानी का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस पुरस्कार की विजेता शोध कार्य का संचालन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की आशना शर्मा कर रही हैं। आशना का यह विज्ञान कार्य वर्ष 2019 में जर्नल ‘करंट साइंस’ में प्रकाशित उनके शोध पत्र का एक लोकप्रिय आलेख संस्करण है। आशना को  यह  अवार्ड हाल ही में भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा घोषित 2019 के लिए पीएचडी श्रेणी की शीर्ष 100 कहानियों में मिला है। उनकी रचना को 30वें स्थान पर रखा गया है। भारत के पूरे 100 पुरस्कार विजेताओं में वह हिमाचल और पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से पुरस्कार के लिए चुनी गई इकलौती पीएचडी छात्रा हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App