हिमाचल में दो दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि

By: Feb 26th, 2020 7:20 pm

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पहाडों पर कल से करवट लेगा मौसम

मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से होगी बारिश

तीन मार्च तक खराब रहेगा मौसम

शिमला-हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह के आखिर में मौसम जनता पर भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 28-29 फरवरी को राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, मड़ी, डलहौैजी, कुल्लू व सिरमौर में भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ तूफान चलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने लोगों से ऐहतियात बरतने का आग्रह भी किया है। ऊचांई वाले क्षेत्रों में गुरूवार से ही मौसम के करवट लेने की सभावना जताई जा रही है। मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से बारिश होगी। जो सिलसिला तीन मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि व बर्फवारी होने की उम्मीदें जताई जा रही है। प्रदेश में बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ बना रहा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने के साथ साथ ठण्ड़ी हवाओं का प्रवाह शुरू हो गया था। दिन के समय धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से हल्का उछाल आया है। भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा कल्पा, सुन्दरनगर व केलागं के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आई है। ऊना, नाहन व चम्बा के तापमान में दो डिग्री व डलहौजी के पारे में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिर्वतन नहीं आंका गया है। कल्पा, केलागं व मनाली का तापमान में अभी भी माईनस डिग्री में चला हुआ है। वहीं कुफरी, भुंतर व शिमला में भी जनता को सुबह व शाम के समय ठण्ड़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर अगामी दिनों के दौेरान बारिश, ओलावृष्टि और बर्फवारी होती है तो जनता को फिर से दिक्कतों के साथ साथ ठण्ड़ से दो चार होना पड़ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा.मनमोहन सिंह ने बताया कि पहाडों पर गुरूवार से मौसम करवट ले लेगा। मैदानी इलाकोें में 28 फरवरी से बारिश होगी। 28 व 29 फरवरी को मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में बारिश ओलावृष्टि और बर्फवारी होगी। प्रदेश में तीन मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा।

चम्बा, कुल्लू, लाहौल व शिमला के ऊचांई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी…..

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के तहत 29 फरवरी को राज्य में चम्बा, कुल्लू, लाहौल, शिमला और किन्नौर के ऊचांई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फवारी हो सकती है। विभाग की माने तो बर्फवारी से तूफान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान मध्यम व मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    14.5       4.8

सुंदरनगर  22.8       6.2

भुंतर       22.6       4.3

कल्पा     11.5       -1.4

धर्मशाला   17.2       7.4

ऊना       25.8         9.8

सोलन     20.5       5.7

नाहन      19.0       12.5

केलांग     4.5        -10.0

कांगड़ा    23.4        8.0

बिलासपुर 24.0       7.0

हमीरपुर    23.8      7.8

चंबा       20.0        6.2

डलहौजी  9.2        5.4

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App