हिमाचल में 20-21 फरवरी को बारिश-तूफान

By: Feb 17th, 2020 6:49 pm

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

पहाडों पर 19 से 23 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

मैदानी इलाकों में तीन दिन बारिश

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर आई गिरावट

शिमला-हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ शिमला, कुल्लू, सिरमौर,मड़ी और डलहौजी में दो दिन भारी बारिश व अधंड चलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में 20-21 फरवरी को बारिश व तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो मध्यम व ऊचांई वाले क्षेत्रों में 19 से 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी 19 से 21 फरवरी के दौरान बारिश होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की सभावना जताई जा रही है।राज्य में सोमवार को दिन भर मौसम साफ बना रहा। अधिकतर क्षेत्रों में पूरे दिन धूप खिली रही। धूप खिलने से प्रदेश के कई स्थानों के तापमान में उछाल आया है। मगर दोपहर बाद चली ठण्डी हवाओं के चलते कई स्थानों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कल्पा, केलागं के तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री की गिरावट आंकी गई है।  शिमला, ऊना और सोलन में एक डिग्री तक तापमान लुढ़का है। इसके अलावा शेष हिमाचल के तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी दर्ज की गई है।अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। कल्पा व केलागं का पारा अभी भी माईनस डिग्री में चला हुआ है। राज्य के अन्य क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आने से राज्य में सुबह व शाम के समय फिर से ठण्ड का प्रकोप बढ गया है। ऐसे में अगर बारिश व बर्फवारी होती है तो लोगों को फिर से ठण्ड का सामना करना पड सकता है।मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों के साथ साथ मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में 20-21 फरवरी को भारी बारिश व तूफान चलेगा। पहाडों पर 19 से 23 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    17.2       6.2

सुंदरनगर  24.9       5.1

भुंतर       24.8       3.7

कल्पा     8.7        -1.5

धर्मशाला   17.4       8.2

ऊना       27.6       6.4

सोलन     23.5       3.5

नाहन      21.4       12.5

केलांग     1.6        -7.6

कांगड़ा    24.4       7.6

बिलासपुर 26.0       7.5

हमीरपुर    26.4       7.8

चंबा       23.3       6.3

डलहौजी  14.0       6.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App