हिमाचल में 28 फरवरी को बारिश-ओलावृष्टि

By: Feb 24th, 2020 6:55 pm

मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में ज्यादा कहर

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 राज्य में 27 फरवरी से करवट लेगा मौसम

एक मार्च तक जारी रहेगा क्रम

पहाडों पर शाम के समय बारिश व हल्की ओलावृष्टि

बारिश से तापमान में आई हल्की गिरावट

शिमला-हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के सहित शिमला, कुल्लू, सिरमौर, चम्बा, मड़ी और डलहौजी में 28 फरवरी को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फवारी होगी। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फवारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम करवट ले लेगा। 28 व 29 फरवरी को राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में बारिश बर्फवारी होगी। हिमाचल में एक मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा। बारिश-बर्फवारी से तापमान में ओर गिरावट आने की सभावना जताई जा रही है। हिमाचल में सोमवार को दिन की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई थी। दोपहर तक अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान मे काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। राजधानी शिमला में शाम के समय गर्जन के साथ बारिश व ओलावृष्टि भी हुई। बारिश व ओलावृष्टि होने से तापमान में फिर से हल्की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सुन्दरनगर, कल्पा, धर्मशाला और ऊना के तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आंकी गई है। शिमला, भुंतर, नाहन और सोलन के तापमान  में बीते रविवार के मुकाबले बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। भुंतर के तापमान  में सबसे ज्यादा पाचं डिग्री का उछाल आंका गया है। सोलन में चार और नाहन के तापमान में दो डिग्र्री सेल्सियस तक का उछाल आंका गया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कल्पा, केलागं के बाद मनाली व कुफरी का तापमान लुढ़क कर माईनस डिग्री में पहुचं गया है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 27 फरवरी से मौसम करवट ले लेगा। 28 फरवरी को मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर बारिश ओलावृष्टि और बर्फवारी होगी। राज्य में एक मार्च तक मौसम साफ बना रहेगा।

प्रदेश में कई स्थानों पर हुई बारिश…….

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर, राजगढ़, कडाघाट, सोलन, अर्की, शिमला और सराहन में बीते 24 घटों के दौरान बारिश रिकॉर्ड की गई है। धर्मपुर में सबसे ज्यादा 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    15.9       4.1

सुंदरनगर  22.9       4.7

भुंतर       23.4       3.8

कल्पा     10.0       -1.2

धर्मशाला   17.8       7.2

ऊना       26.7       9.3

सोलन     21.0       3.6

नाहन      23.0       11.7

केलांग     2.8        -7.8

कांगड़ा    23.5       7.6

बिलासपुर 23.5       8.8

हमीरपुर    23.0       6.0

चंबा       21.7       4.8

डलहौजी  8.7        6.7


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App