होमगार्ड एसोसिएशन के चुनाव अवैध करार

By: Feb 19th, 2020 12:01 am

सुंदरनगरहिमाचल होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले हाल ही में चिंतपूर्णी में होमगार्ड एसोसिएशन के हुए चुनावों को संगठन ने फर्जी और अवैध करार दिया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर और प्रेस सचिव जवाहर लाल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के तमाम होमगार्ड्स की ओर से आह्वान किया है कि जो चुनाव चिंतपूर्णी में 16 फरवरी को हुए हैं, वे पूरी तरह से अवैध हैं और वहां पर चुनी गई कार्यकारिणी पूरी तरह से गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि संगठन को कमजोर करने वाले स्वयंभू लोगों के खिलाफ एसोसिएशन कड़ा संज्ञान लेगा और संगठन को बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर, 2019 को हिमाचल होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव हमीरपुर में हुए थे और वहां पर सर्व सहमति से दुर्गा सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष आगामी दो वर्षों के लिए चुना गया है। यदि अध्यक्ष या कार्यकारिणी मंजूर नहीं थी, तो उसे उन्होंने समर्थन क्यों दिया। अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री होमगार्ड के लिए नीति बनाने जा रहे हैं, दूसरी तरफ कुछ लोग बारबार होमगार्ड ऐसोसिएशन को कमजोर करने में लगे हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App