21 गाडि़यों के चालान

By: Feb 27th, 2020 12:15 am

ऊना –लकड़ी का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने कमर कस ली है। वन विभाग ने नैहरी-दौसड़का में नाका लगाकर अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे 21 वाहन पकड़े हैं। टीम ने इन वाहनों के चालान काटकर 70 हजार रुपए जुर्माना ठोंका है। वन विभाग की उक्त कार्रवाई से लकड़ी का अवैध काम करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया हैं। इन वाहनों में टिंबर की लकड़ी थी, जो पंजाब राज्य के लिए ले जाई जा रही थी। उप वन राजिक संजीव कुमार की अगवाई में विवेक शर्मा, अजय कुमार, बहादुर सिंह, शक्ति सिंह, जोगिंद्र सिंह व संजीव कुमार पर आधारित टीम ने मंगलवार रात नैहरी-दौसड़का में नाका लगाया था। इस दौरान टीम ने 21 गाडि़यों को अवैध रूप से लकड़ी ढौने के चलते पकड़ा। उक्त वाहन चालक लकड़ी ढौने को लेकर वन विभाग की टीम को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके चलते टीम ने कार्रवाई करते हुए इन वाहनों के चालान काटे है। इस दौरान टीम ने 70 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है। उधर, एसीएफ राहुल शर्मा ने कहा कि विभाग ने वन काटुओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस ने कुछ रोज पहले बंगाणा क्षेत्र में भी छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। अब टीम द्वारा नैहरी दौसड़का में नाकाबंदी कर 21 वाहनों को अवैध लकड़ी ढौने के चलते पकड़ा है। टीम ने 70 हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App