2900 ने दिया अपना फीडबैक

By: Feb 26th, 2020 12:20 am

शिमला में ईज ऑफ लिविंग के लिए शहरवासी दे रहे राय, 29 तक चलेगा सर्वे

शिमला –नगर निगम शिमला के सुपरवाइजर ईज आफ लिविंग सिटीजन फीडबैक ऐप पर लोगों की फीडबैक दर्ज करवा रहे हैं। इस सर्वे के लिए अभी तक 29 सौ लोगों ने अपनी फीडबैक दी है। बता दें कि इस सर्वे के लिए निगम सह आयुक्त ने सैहब सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर अपने अपने वार्ड में लोगों को इस ऐप के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। यह सर्वेक्षण उन शहरों में किया जा रहा है। जहां पर स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया है। नगर निगम संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने बताया कि शहर में इस सर्वे के लिए शहरवासी अपनी फीडबैक दे रहे हैं। शिमला में सर्वे 29 फरवरी तक चलेगा, जिसमें स्थानीय निवासी अपनी राय दे सकते हैं। वहीें, निगम सह आयुक्त ने सैहब सुपरवाइजरों को आदेश दिए हैं कि वार्ड का प्रत्येक नागरिक इस ऐप के साथ जुड़ना चाहिए। नगरपालिका के कार्य प्रदर्शन सूचकांक 2019 के साथ, मंत्रालय ने पांच क्षेत्रों यानी सेवा, वित्त, योजना, प्रौद्योगिकी और शासन के आधार पर नगरपालिकाओं के कार्य प्रदर्शन का आकलन करने की मांग की है। इससे नगरपालिकाओं को बेहतर नियोजन और प्रबंधन में मदद मिलने के अलावा नगर प्रशासन में खामियों को दूर करने और नागरिकों की शहरों में रहने लायक स्थिति को सुधारने में सहायता मिलेगी। इस सर्वे को सफल बनाने के लिए नगर निगम ने शहरभर में पोस्टर्स-बैनर से लोगों को अवेयर किया है। इसी के तहत शिमला में ईज ऑफ लिविंग सर्वे को आम जन में प्रचारित करने का लिए होर्डिंग्स, पोस्टर्स, बैनर्स भी निगम ने लगाए हैं। विभिन्न पहलों के माध्यम से शहरों में हुई प्रगति का आकलन करने और उन्हें अपने कार्य प्रदर्शन की योजना बनाने, कार्यान्वयन और निगरानी के लिए साश्यों के उपयोग में सशक्त बनाने के लिए आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने ईज ऑफ लिविंग लांच किए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App