50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

By: Feb 25th, 2020 12:02 am

दिल्ली सहित हरियाणा के चार जिलों में था वांछित, स्पेशल टास्क फोर्स ने सोनीपत से दबोचा

चडीगढ़, पंचकूला – पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल डालने के दिए गए दिशा निर्देशानुसार पर कार्रवाई करते हुए निरीक्षक संदीप धनखड़ इंचार्ज एसटीएफ  यूनिट रोहतक की टीम ने रविवार देर शाम को सेक्टर-सात  मोड  नजदीक  दीवान फार्म  बहालगढ़ रोड  सोनीपत से 50000 रुपए का अति वांछित अपराधी  विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान पुत्र जसमेर सिंह वासी भदाना, सोनीपत को जिला सोनीपत में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने दी।   अक्तूबर 2017  में  आरोपी  विकास  ने  अपने साथियों के साथ मिलकर गांव मदीना  जिला सोनीपत में ’राकेश / राका वासी मदीना’ की गोली मर कर हत्या की थी, जो इस संबंध में ’मुकदमा नं 259  दिनाक 10-10-2017  धारा 302-34 आईपीसी-ए एसीटी थाना बरौदा जिला सोनीपत’ में दर्ज है जो इस केस में आरोपी विकास अब तक फरार था और आरोपी उपरोक्त मुकदमा में माननीय अदालत से उद्घोषित अपराधी भी है।  नवंबर  2016 में आरोपी विकास ने  अपने साथियों के साथ मिलकर  गांव  दादरी तो, जिला झज्जर में ’राजेंदर वासी दादरी तोये’ की गोली मार कर हत्या की थी जो इस संबंध में मुकदमा थाना सदर झज्जर’ में दर्ज है जो इस केस में आरोपी अब तक फरार था। मई  2016 में आरोपी विकास  ने अपने साथियों के साथ मिलकर चांद वासी सिसाना की दुकान अनाज मंडी खरखौदा में गांव जठेडी जिला सोनीपत  के एक व्यक्ति  को  जान से मारने की  नियत से गोली मारी। फरवरी 2017 में आरोपी  विकास  ने  अपने साथियों के साथ मिलकर सुनारिया जेल रोहतक पर ’रामनिवास / कल्लू वासी बुसाना गोहाना’ को जान से मारने की नियत से गोली मारी थी। 2016 में आरोपी  विकास ने अपने साथी के साथ मिलकर  एम2के  शॉपिंग मॉल रोहिणी दिल्ली के नजदीक  मैन रोड पर गाड़ी में कहासुनी होने के कारण अपने ही साथी मोनू  वासी  सोनीपत  को जान से मारने की नियत से गोली मारी थी। फरवरी 2020 में आरोपी विकास ने अपने साथियों के जिला फरीदाबाद में प्रिजन वैन पर गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत से ’मोस्ट वांटेड अपराधी संदीप/काला वासी जठेरी सोनीपत’ को छुड़वाया था। फरवरी 2020 में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव पाली जिला फरीदाबाद से अजीत नामक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी गाड़ी छीन कर भाग गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App