अंबाला में घर बैठे बनेेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

By: Mar 15th, 2020 12:02 am

अंबाला- नगर निगम देगा कंपनी को ठेका यह सर्विस लोगों को घर बैठे मिलेगी। इसके लिए एक कंपनी को टेंडर जारी होगा। कंपनी के कर्मचारी घर पर ही निगम की सर्विस का लाभ देंगे। कर्मचारी हाउस टैक्स, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मानचित्र पास कराने आदि योजना होगी। इससे लोगों को निगम में भटकने की जरूरत नहीं होगी। अभी तक लोगों को ऐसे कामों के लिए सुबह ही निगम पहुंचना होता है। इसके बाद भी कई बार काम नहीं होता है और वापस लौटना पड़ता है। सुबह ही लोग निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स, नक्शा पास कराने, म्यूटेशन करने आदि के लिए आते हैं। इसमें ज्यादा दिक्कत मृत्यु प्रमाण पत्र और म्यूटेशन कराने में होती है। इसके लिए लोगों को कई बार आना पड़ता है। फाइलों को पूरा करने के लिए सुविधा शुल्क लेते हैं। यदि शुल्क नहीं मिलता है तो लोगों को निगम में भटकना पड़ता है। इस तरह की परेशानियों को लोगों को सामना न करना पड़े इसके लिए आयुक्त ने निर्णय लिया है। अब लोगों को घर बैठे ही यह सुविधाएं मिलें इसके लिए कंपनी को टेंडर जारी किया जाएगा। कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर निगम की सेवा को देंगे। मौके पर कर्मचारी हाउस टैक्स जमा भी करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App