अधूरी रेल परियोजनाएं जल्द हों पूरी

अमृतसर – अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को संसद में पंजाब में चल रही रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने तथा नई रेल लाइनें बिछाने की मांग की। श्री औजला ने कहा कि यदि पंजाब के छोटे छोटे रेल लिंकों  जिनमें कादियां-टांडा उडमुड़, जैजों से ऊना (हिमाचल प्रदेश), चण्डीगढ़-राजपुरा बरास्ता मोहाली, राहों-नया शहर, मोड़ मंडी-तलवंडी, सुलतानपुर लोधी-गोइन्दवाल रेल लिंक शामिल हैं, को मुख्य रेलवे मार्ग के साथ जोड़ा जाए तो हजारों लोगों को लाभ होगा। उन्होने रेल मंत्री से माँग की कि पट्टी-मक्खू लिंक रेलवे प्रोजैक्ट को जल्द पूरा किया जाये। इस परियोजना के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह ने 50 करोड़ जारी कर दिए हैं।