अर्की में दवा छिड़काव को छह लाख

By: Mar 31st, 2020 12:03 am

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कोरोना की रोकथाम को बढ़ाया कदम

शिमला- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्की निर्वाचन क्षेत्र से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की में सोडियम हाइपो क्लोराइड और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव हेतु अपनी विधायक निधि से छह लाख की राशि प्रदान की है। उन्होंने कहा है कि यह राशि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में इस महामारी से निपटने व सुरक्षा उपायों को दिए हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश में इस आपदा के समय कांग्रेस पार्टी भी सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह समय धैर्य से रहने का है। लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी एकजुट होकर आगे आना है। वीरभद्र सिंह ने इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा  उठाए गए कदमों को उचित ठहराते हुए कहा है कि लोगों को सरकार के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश सरकार से कहा कि कि कोई भी मजदूर या श्रमिक कर्फ्यू के दौरान कहीं भी भूखा प्यासा न रहे। सभी जगह इस महामारी की रोकथाम के उपाय किए जाएं। साथ ही मास्क और सेनेटाइजर समय पर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App