आदित्य राय कपूर संग काम करने की ख्वाहिश

By: Mar 29th, 2020 12:04 am

अभिनेत्री कृति खरबंदा आदित्य राय कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। वर्ष 2016 में इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज रिबूट’ के साथ बालीवुड में करियर की शुरुआत करने वाली कृति ने वर्ष 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल-4’ में काम किया था। उन्होंने बताया कि वह भविष्य में किन एक्टर्स के साथ काम करना चाहेंगी। कृति ने कहा कि उन्हें आदित्य रॉय कपूर के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि उन्हें आदित्य की फिल्म च्वाइस और रोल पसंद हैं और वह उनकी एक्टिंग से प्यार करती हैं। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App