कर्फ्यू तोड़ने पर 90 गिरफ्तार

By: Mar 30th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़, मनीमाजरा – लॉकडाउन से लेकर अभी तक कर्फ्यू की कार्रवाई में चंडीगढ़ पुलिस ने कुल 4208 लोगों को राउंडअप कर 90 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने 1998 गाडिय़ां राउंडअप कर 312 गाडि़यां जब्त भी की हैं। इनमें दो पहिया, चार पहिया और ऑटो भी शामिल हैं। पुलिस ने कुल 73 केस दर्ज कर 90 लोगों की गिरफ्तारी की है। कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद खुली दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ गई, जिसके बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट के निर्देशानुसार लोगों में शारीरिक दूरी बनवाने के लिए पुलिस कर्मी जुट गए। वहीं पुलिस कर्मियों ने  जरूरतमंद लोगों को खाने का पैकेट भी बांटे। बेहतर काम के लिए एसएसपी नीलांबरी जदगले ने एक ऑडियो मैसेज के माध्यम से सभी की सराहना भी की है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App