कर्फ्यू..सब्जी मंडी में नहीं पहुंचीं सप्लाई

By: Mar 29th, 2020 12:20 am

शिमला – कोरोना वायरस के खतरे के चलते पूरे देश मे कर्फ्यू लग गया है। बाहरी राज्य से शिमला तक ताजी सब्जियां भी नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि पिछले सात दिन से शहर की सब्जी मंडी में लोकल सब्जियां भी नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते उपनगरों में सब्जियां खत्म हो गयी। वहीं जिस सब्जी विके्रता के पास सब्जियां बची थी उसने भी सब्जियों के दाम बढ़ा लिए। ऐसे में शहर के लोग काफी परेशान हो गए है। वहीं सात दिन बाद शनिवार को शहर की लोकल सब्जी मंडी में लोकल सब्जी की सप्लाई तो मिली है लेकिन वह भी न के बराबर मिल पायी है।  विधानसभा क्षेत्र कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने लोगो की समस्या और किसानों की फसल को नष्ट होने बचाने के लिए विकासनगर ओर कसुम्पटी में किसानों को सब्जी बेचने की परमिशन दी थी वही किसानों ने गाड़ी में सब्जियां भी लाई लेकिन लोगों को जानकारी न होने और कुछ लोग ही सब्जियां ले पाए। संजौली के सब्जी विके्रताओं रवि कुमार, दिनेश, काकू, बंटी का कहना है कि बाहरी राज्य से तो सब्जियां पिछले दो सप्ताह से नहीं आ रही है लेकिन लोकल सब्जियां भी नहीं मिल रही है जिसे हमारी दुकानों की सब्जियां अब खत्म हो गयी है। सब्जी मंडी अध्यक्ष विशेश्वर नाथ ने कहा कि इन दिनों न लोकल सब्जियां आ रही है ना कि लोकल अगर ऐसा ही रह तो दुकानें बंद हो जाएगी।

शिमला में पार्षद आए गरीबों की मदद को आगे

शिमला में कोरोना संक्रमण के चलते कर्फ्यू लागू किया गया है। ऐसे में मजदूरों, गरीबों को खाने के लिए खाना भी मुश्किल से मिल रहा है। इसी  शिमला के पार्षद अपने स्तर पर इन लोगो की सहायता कर रहे हैं। पार्षद शनिवार को गरीबों को राशन बांटा। शहर में कोरोना का खोफ़ है और कुछ गरीव परिवार और गरीब तबके के लोग अभी भी बिना राशन के ढाबों में फंसे है। इन्हीं लोगों की मदद के लिए अब काउंसलर्ज आगे आ रहे है। इसी कड़ी में बेनमोर वार्ड की पार्षद किमी सूद और विकासनगर की पार्षद रचना आगे आई है। उन्होंने उनके वार्ड म रहने वाले मजदूरों और जरूरतमंदों के लिये राशन की व्यवस्था की गई।

शिमला प्रेस क्लब भी पहुंचाएगा राशन

कोरोना संकट की मुश्किल घड़ी में प्रेस क्लब शिमला ने राजधानी शिमला में रहने वाले बेसहारा जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं। कर्फ्यू व लॉकडाउन में जरूरतमंदों को प्रेस क्लब राशन व अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित करेगा। दरअसल कर्फ्यू के दौरान सक्षम लोग तो जरूरी वस्तुएं खरीद रहे हैं। लेकिन जो लोग हर रोज मजदूरी कर रुपये कमाकर उसी से पेट पालते हैं, उनके लिए कर्फ्यू चुनौती बना हुआ है तथा उनके समक्ष रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों की पहचान कर प्रेस क्लब शिमला उन्हें रोजमर्रा का आवश्यक सामान उपलब्ध करवाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App