घरौंडा में महिला से दुष्कर्म का केस दर्ज

By: Mar 21st, 2020 12:02 am

पंचकूला – घरौंडा में एक महिला ने पुलिस कर्मचारी पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करवाने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला का आरोप है कि पुलिस कर्मचारी ने जेल में बंद उसके पति को छुड़वाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। इसके अलावा पुलिस कर्मचारी ने महिला का वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और उसके पति या बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को झूठे केस में फंसाने तक की धमकियां दीं। पीडि़त की शिकायत के मुताबिक अप्रैल-2016 में उसका पति एक मुकदमे में जेल में चला गया। महिला ने अपने जीवनयापन के लिए शहर में जनरल स्टोर खोला हुआ था। बता दें कि आरोपी पुलिसकर्मी उसके पति का जानकार था। जिस कारण उसका महिला के घर आना-जाना था। आरोपित ने उसके पति को जेल से बाहर निकालने झांसा दिया और महिला का मोबाइल नंबर ले लिया। उसके साथ बातचीत करने लगा। महिला ने उसे अपने घर व दुकान पर आने से मना कर दिया। 15 दिन बाद आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया, जिसका महिला ने विरोध किया और धक्का5मुक्की हुई, जिससे महिला का सिर बेड पर लगा और वह बेहोश हो गई।  पीडि़त का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया आरोपित ने महिला को धमकी दी कि वह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। इसके बाद कई बार शहर के अलग5अलग गेस्ट हाउसों में उसके साथ दुष्कर्म किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App