चंडीगढ़ में यूनाइटेड सिख का फूड बैंक आरंभ

चंडीगढ़ – यूनाइटेड सिख ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया और एक फूड बैंक शुरू किया। संगठन चंडीगढ़ एवं मोहाली में एटीएम और बैंकों को कीटाणमुक्त कर रहा है। साथ ही इसने पंजाब, फरीदाबाद, दिल्ली और अम्बाला में मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए हैं। दिल्ली, पंजाब व फरीदाबाद में निचले आय वर्ग वाले क्षेत्रों में वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने का अभियान चलाया गया। इसके अलावा, पूरी दुनिया में अनेक स्थानों पर भूखों को भोजन दिया जा रहा है। फूड बैंक दुनिया भर में स्थापित किए गए हैं, जिनके तहत चलने फिरने में असमर्थ लोगों को उनके ठिकाने पर ही भोजन पहुंचाया जाता है। संगठन की ओर से ओटीसी दवाओं, बुनियादी खाद्य आपूर्ति और लंगर का वितरण भी सुनिश्चित किया जाता है। यह सुविधा अंतरराष्ट्रीय छात्रों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के उन बुजुर्गों को मुहैया करवाई जाती है, जो अकेले रहते हैं अथवा कमजोर हैं। बच्चों, अकेली माताओं, विकलांगों और निम्न आय वर्ग के लोगों की भी सहायता की जाती है। यूएस में यूनाइटेड सिख्स के डायरेक्टर, हरदयाल सिंह ने कहा, ष्संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयार्क कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है, जहां हमारी संस्था की ओर से कोरोना  प्रभावित लोगों को मुफ्त भोजन दिया जाता है। हमारे वर्कर दस्तानेए मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हैं और भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्त्रिया के दौरान खाद्य स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाता है।