जगत सिंह नेगी को महासचिव बनाने पर जताई खुशी

By: Mar 20th, 2020 12:20 am

रिकांगपिओ – किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने पर किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। गुरुवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमेश नेगी, निदेशक किन्नौर फेडरेशन चंद्र गोपाल नेगी, महासचिव निर्मल नेगी, कारपोरेटिव बैंक के निदेशक पितंबर दास नेगी, किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डा. सूर्य बोरस, किन्नौर कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज नेगी, पंचायत प्रधान कोठी शारदां मंडल ठाकुर लाल नेगी, किन्नौर कांग्रेस युवा अध्यक्ष प्रताप नेगी, पंचायत प्रधान रिब्बा पीपी नेगी, पंचायत उपप्रधान रकच्छम राज कुमार नेगी, किन्नौर कांग्रेस कार्यालय सचिव भारत लाल नेगी ने किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाए जाने पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उमेश नेगी को लगातार तीसरी बार किन्नौर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने पर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए उमेश नेगी को तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App