जन कल्याण संस्था मजदूरों को बांटेगी राशन

अवाहदेवी। समाजसेवी संस्था जन कल्याण संस्था कांगो का गहरा कर्फ्यू के चलते मदद के लिए आगे आई है। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को संस्था ने क्षेत्र में रह रहे करीब 40 मजदूरों को राशन  वितरित किया संस्था ने फैसला किया है कि प्रवासी मजदूरों को आटा, चावल और जरूरत का सामान मुहैया कराया जाएगा। संस्था के सदस्यों से निवेदन है संस्था के संस्थापक बक्सी राम गुलेरिया ने आग्रह कियाः है कि क्षेत्र में अगर ऐसा कोई मजदूर है जिसके पास राशन नहीं है तो संस्था के प्रधान और जनरल सेक्रेटरी से तत्काल फोन से संपर्क करें। इस दौरान भाजपा मंडल सचिव विनोद गुलेरिया, ओम चंद, रत्न  चंद, एचसी पठानिया, रमेश पराशर इत्यादि अन्य उपस्थित रहे।