जवाली की गलियां सेनेटाइज कीं

By: Mar 29th, 2020 3:35 pm

जवाली – उपमंडल जवाली के अंतर्गत नॉन समिति जवाली व श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली द्वारा नगर पंचायत जवाली के अधीन बाजार जवाली, कैहरियां, लब के बाजारों को सेनेटाइज किया। गलियों व नालियों में फिनाइल का छिडक़ाब किया गया। इसके अलावा मिनी सचिवालय जवाली, सिविल अस्पताल जवाली, विभिन्न बैंकों के एटीएम को भी सेनेटाइज किया गया। समिति पदाधिकारियों ने अपने पैसे से ब्लीचिंग पाउडर व फिनाइल खरीद कर स्वयं टीम बनाकर बाजारों, गलियों, मिनी सचिवालय जवाली, विभिन्न एटीएम, सिविल अस्पताल जवाली को सेनेटाइज किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App