ज्ञानलोक

By: Mar 23rd, 2020 12:05 am
  1. भारत में प्रथम महिला विश्वविद्यालय कब स्थापित हुआ?

(क) 1917

(ख) 1915

(ग) 1916

(घ) 1925

  1. भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय है?

(क) श्री पदमावती महिला विशवविद्यालय

(ख) एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय

(ग) वनस्थली विद्यापीठ

(घ) एलएसआर महिला विश्वविद्यालय

  1. भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय कहां स्थापित हुआ था?

(क) दिल्ली

(ख) कोलकाता

(ग) मुंबई

(घ) बंगलूर

  1. एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

(क) कमलजीत संधू

(ख) सुचेता कृपलानी

(ग) राजिया बेगम

(घ) बछेंद्री पाल

  1. माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन थी?

(क) कल्पना चावला

(ख) रजिया सुल्तान

(ग) बछेंद्री पाल

(घ) सुचेता कृपलानी

उत्तर : 1 ग 2 ख 3 ग 4 क 5 ग

वीवो वी-19 की लांच डेट आगे खिसकी 

वीवो वी19 स्मार्टफोन अब भारत में 26 मार्च को लांच नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वीवो का यह स्मार्टफोन तीन अप्रैल को लांच होगा। हालांकि, अभी तक लांच को टाले जाने के कारण का पता नहीं चला है। मगर माना जा रहा है कि चीनी कंपनी रियलमी भा 26 मार्च को अपना नया हैंडसेट लांच कर रही है। शायद इसी वजह से वीवो ने अपना लांच आगे बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो ने भारत में 26 मार्च को होने वाले लांच को आगे बढ़ा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में किए गए उस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया है, जिसमें वीवो वी19 के लांच की घोषणा की गई थी। इसके अलावा वीवो वी19 को भारत में 26990 रुपए की शुरुआती कीमत पर बेचा जाएगा।

नई नियुक्ति

आर गांधी-अनंत नारायण गोपालकृष्णन यस बैंक में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त

भारतीय रिजर्व बैंक ने आर गांधी (पूर्व डिप्टी गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक) और अनंत नारायण गोपालकृष्णन (एसोसिएट प्रोफेसर एसपी जैन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च) को 26 मार्च से दो साल की अवधि के साथ यस बैंक के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। गौरतलब है कि यस बैंक में नकदी संकट न हो, इसके लिए आरबीआई ने यस बैंक की क्रेडिट लाइन को बढ़ा दिया। केंद्रीय बैंक ने इसे बढ़ाकर 60000 करोड़ रुपए कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि यस बैंक अपने जमाकर्ताओं के दायित्व को पूरा कर सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App