ज्ञानलोक

By: Mar 24th, 2020 12:01 am
  1. भारत की प्रथम महिला आईपीएस कौन थी?

(क) सरोजिनी नायडू

(ख) किरन बेदी

(ग) विमला देवी

(घ) मदर टेरेरसा

  1. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?

(क) सरोजिनी नायडू

(ख) सुष्मिता सेन

(ग) प्रतिभा पाटिल

(घ) ममता बनर्जी

  1. सर्वोच्च न्यायालय में प्रथम महिला न्यायाधीश कौन थी?

(क) उमा भारती

(ख) सुष्मिता सेन

(ग) एम फातिमा बीवी

(घ) कर्णम मल्लेश्वरी

  1. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?

(क) लॉर्ड कैनिंग

(ख) लार्ड माउंट बेटन

(ग) लॉर्ड डफरिन

(घ) लॉर्ड लिट्टन

  1. भारत का प्रथम प्रधानमंत्री कौन बना था?

(क) जवाहरलाल नेहरू

(ख) लाल बहादुर शास्त्री

(ग) इंदिरा गांधी

(घ) मोरारजी देसाई

उत्तर: 1 ख 2 क 3 ग 4 ख 5 क

वीडियो क्वॉलिटी कम करेंगे फेसबुक-इंस्टाग्राम 

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने ऐलान किया है कि कंपनी अपने वेबसाइट्स पर वीडियो स्ट्रीमिंग क्वॉलिटी को कम कर रही है। यानी फेसबुक और इंस्टा पर अब फुल एचडी वीडियोज देखने को नहीं मिलेंगे। ये कदम दुनिया भर में उठाया जा रहा है, ताकि इंटरनेट के इस्तेमाल में कोई दिक्कत न आए। इतना ही नहीं नेटफिक्स और दूसरे ऑनलाइन कॉन्टेंट प्लैटफॉर्म भी अब ये कदम उठा रहे हैं। दरअसल कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से दुनिया भर में कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कह रही हैं। ऐसी स्थिति में सभी के लिए इंडिविजुअली अच्छा इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है। हाई डेफिनिशन और फुल एचडी कॉन्टेंट से डाटा ज्यादा खपत होता है। इसे मेनटेन करने के लिए कंपनियां इस तरह का फैसला ले रही हैं। हालांकि फिलहाल ये शुरुआत यूरोप से हो रही है, क्योंकि यूरोपियन देशों की हालत और भी ज्यादा खराब है। टेक रेडार की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है, बैंडविथ की डिमांड इस समय हेवी है और इसमें कोई रूकावट न आए इसलिए हम अपने पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं। ये भी सुनिश्चित करते हुए की लोग फेसबुक ऐप्स और सर्विसेज से कनेक्टेड रहें। एमजॉन, एप्पल, डिजनी जैसे कॉन्टेंट प्लेयर्स ने भी ये कन्फर्म किया है कि वो अपने कॉन्टेंट की स्ट्रीमिंग क्वॉलिटी कम कर देंगी। आने वाले कुछ समय में भारत में भी ये बदलाव दिखने लगेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App