ज्ञानलोक

By: Mar 27th, 2020 12:05 am
  1. भारत का अंग्रेजी नाम इंडिया की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?

(क) भरत चक्रवर्ती

(ख) हिंदुस्तान

(ग) सिंधु शब्द से

(घ) अन्य

  1. भारतखंड भारत का क्या है ?

(क) दूसरा नाम

(ख) राष्ट्र

(ग) सभ्यता

(घ) अन्य

  1. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की क्या है?

(क) आर्थिक प्रगति

(ख) रीढ़

(ग) आर्थिक सुधार

(घ) अन्य

  1. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है?

(क) चंडीगढ़

(ख) मिज़ोरम

(ग) सिक्किम

(घ) गोवा

  1. प्रथम भारतीय रंगीन फिल्म है?

(क) राजा हरिश्चंद्र

(ख) किशन कन्हैया

(ग) सीता विवाह

(घ) सती सुलोचना

उत्तर 1 ग 2 क  3 ख 4 ग 5 ख

अप्रैल में लॉन्च होगा ओप्पो रेनो ऐस-2

ओरिजनल ओप्पो रेनो ऐस के अपग्रेड रेना ऐस2 को भी 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रेना ऐस को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग वाले बाजार के पहले स्मार्टफोन के रूप में उतारा गया था। ओप्पो के वीपी ब्रियान सेन ने कंफर्म किया है कि रेनो ऐस 2 को अप्रैल में पेश किया जाएगा। फिलहाल ऑफिशियल लॉन्च से पहले पीडीएचएम00 कोडनेम वाले एक अज्ञात ओप्पो डिवाइस को सर्टिफिकेट दिया गया है। ये अज्ञात डिवाइस ओप्पो रेनो ऐस 2 हो सकता है और इसे 3सी पर सर्टिफिकेशन दिया गया है। लिस्टिंग में कंफर्म किया गया है कि ये 65 वॉट फास्ट चार्जर के साथ आएगा। 3सी सर्टिफिकेशन में ये भी पुष्टि हुई है कि इस डिवाइस में 5जी का सपोर्ट मिलेगा। 3सी वेबसाइट पर स्मार्टफोन की लिस्टिंग में वीसीए7जीएसीएच मॉडल नंबर के साथ 10वी/6.5ए शो किया गया है। ये पावर एडैप्टर ओरिजनल ओप्पो रेनो ऐस में दिए एडैप्टर जैसा ही है। 65 वॉट फास्ट चार्जर के जरिए 4000 एमएएच की बैटरी को महज 10 मिनट में ही 49 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, महज 28 मिनट में ही बैटरी को पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। याद के तौर पर बता दें ओप्पो रेनो ऐस को केवल चीन में ही उपलब्ध कराया गया था। इसे चीन के बाहर के बाजारों में नहीं उतारा गया। उम्मीद है कि ओप्पो रेनो ऐस 2 की ग्लोबल लॉन्चिंग की जा सकती है। साथ ही चूंकि ये एक 5जी स्मार्टफोन है। ऐसे में संभावना ये भी इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाए। वहीं, ओरिजनल ओप्पो रेनो ऐस को स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App