ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Mar 7th, 2020 12:10 am

नौकरी में मुझे पदोन्नति कब मिलेगी?

                                                     -दीपक, मंडी

आपको नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावनाएं 11 अक्तूबर, 2021 और 10 सितंबर, 2022 के मध्य बन रही हैं। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना पहनें।

किस क्षेत्र में कार्य करना मेरे लिए उचित रहेगा? 

                                                – वर्षा, हमीरपुर

समय अभी संतोषजनक नहीं चल रहा है। आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। शैक्षणिक, वकालत और जनसंचार से जुड़े क्षेत्र में कार्य करना आपके लिए उचित रहेगा। शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी?

                                                    – रोहन, ऊना

वर्ष 2021 में आपको कार्य के कुछ नए अवसर मिलेंगे। 2020 के अंतिम चरण में भी आपको नौकरी के कुछ अवसर मिलेंगे। सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

मेरा अपना घर कब बनेगा?         

                                                   – दिनेश, कांगड़ा

आपके घर बनने के संकेत 2021 और 2022 के मध्य बन रहे हैं। 2020 के अंतिम चरण में भी घर बनने के योग बन रहे हैं। बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए यलो सफ्फायर पहनें।

क्या विदेश में नौकरी की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?         

                                                  – मोहित, सोलन

आपकी कुंडली में विदेश जाने के संकेत तो बनते हैं, लेकिन आपका वहां स्थायी निवास नहीं होगा। अच्छा होगा कि आप भारत में  रह कर ही कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और  फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App