डीएसपी को बताई समस्याएं

By: Mar 29th, 2020 12:20 am

बस्सी। कोविड-19 के चलते जहां देश और प्रदेश में कर्फ्यू लगा हुआ है, वहीं लोगों को हिमाचल सरकार  प्रशासन द्वारा इसके संक्रमण से बचने के लिए बार-बार  लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें। वहीं दूध बेचने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। चंगर क्षेत्र के दबट, कुदीनी, रोड जमन, बरोटा, व ढबाला आदि गांवों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपनी दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। डीएसपी संजय शर्मा ने स्वयं आकर मौका देखा और लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना उन्होंने लोगों को समझाया कि  यह कर्फ्यू आपकी सुरक्षा के लिए ही है। इस मौके उपप्रधान संजीव राणा, पूर्व प्रधान पविंदर चंदेल, सुभाष चंद्र, पूर्व प्रधान जसवीर सिंह, पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह, किशोरी लाल, सतीश पाल,  दलवीर सिंह व मनदीप सिंह ने डीएसपी का आभार व्यक्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App