ढील की बुराई करने वालों के पास स्टाक

By: Mar 29th, 2020 12:01 am

प्रशासक वीपी सिंह बदनोर बोले, जिनके घरों में राशन का स्टॉक, वे कर रहे विरोध, जरूरतमंद लोगों ने सराहा

चंडीगढ़ – शहर में कर्फ्यू में दी गई ढील की आलोचना उन्हीं लोगों ने की, जिनके घरों में राशन का स्टॉक जमा है। जरूरतमंद लोगों ने इसे सराहा है। यह कहना प्रशासक वीपी सिंह बदनोर का। बदनोर ने कहा कि हमारे सामने गंभीर समस्या है। शहर में लगे कर्फ्यू के दौरान प्रशासन का हर अफसर सैनिक के रूप में सहयोग कर रहा है?। यह सहयोग आपस में है। यह बेहद नाजुक समय है और इसलिए कर्फ्यू जैसे कदम उठाए गए। शनिवार से दिन में आठ घटें दुकानें खोलने की रिलैक्सेशन देने का मतलब कई लोगों को समझ में नहीं आया। इसके खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी गई। प्रशासक ने कहा कि हमने अपने स्तर पर सब्जियों व फलों को घर.घर तक पहुंचाने की कोशिश कीए लेकिन ऐसे करने में सफल नहीं हुए। इतना बड़ा काम दो दिन के अंदर तैयारी के बावजूद पूरा नहीं हुआ। कॉलोनियों में बहुत सारी व्यवस्थाएं की गईं। चंडीगढ़ अकेला शहर नहीं हैए मोहाली और पंचकूला को मिलाकर ट्राइसिटी बन जाता है। ऐसे में प्रशासन जो भी निर्णय ले रहा हैए तीनों शहरों को ध्यान में रखकर लिया जाता है। हर रोज पंचकूला और मोहाली के अफसरों के साथ मीटिंग हो रही है और कई प्रकार की दिक्कतें दूर की जा रही हैं। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए पहले दकानों को सुबह.शाम दो.दो घंटे खोलने का फैसला लिया औऱ बाद में इस अवधि को बढ़ाया गया। बहुत लोगों ने सराहना की और जिनके पास राशन व अन्य जरूरी सामाम होगाए उन्होंने इसकी आलोचना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App