दीपिका ने संभाला किचन

By: Mar 31st, 2020 12:07 am

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देशभर में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों के भीतर ही हैं। ऐसे समय में बालीवुड जगत से भी लगातार उनके रोजाना के काम की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं। बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी इन दिनों अपने घर पर हैं और तरह-तरह की फोटोज शेयर कर रही हैं। दीपिका लॉकडाउन के समय में किचन में काम कर रही हैं। दीपिका पादुकोण ने इसी से संबंधित एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर प्रोडक्टिविटी इन दि टाइम ऑफ कोविड-19 करके एक सीरीज भी शुरू की है। दीपिका ने कुछ पर्चियों की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पोहा, बासमती राइस, रवा, चना दाल आदि के नाम लिखे हुए हैं। माना जा रहा है कि हो सकता हो कि यह सभी नाम दीपिका को डिब्बों पर लगाने हों। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर तकरीबन सात लाख लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है। बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने वीकेंड प्लान्स बताए थे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस मीम में दीपिका ने लिखा था कि वीकेंड के ट्रैवल आइडिया वाले मैप को देखते हुए। दरअसल, दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर किया गया यह मैप उनके घर का था। इस फ्लैट के मैप में बेडरूम, बालकनी, किचन व घर की अन्य चीजों का मैप दिखाई दे रहा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App