नादौन में रोके जाएंगे पैदल घर लौट रहे लोग

By: Mar 29th, 2020 12:20 am

नादौन। नादौन क्षेत्र में अब लोगों को किसी भी तरह से बाहर चलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विशेष तौर पर बाहरी राज्यों या जिलों से पैदल चलने वाले लोगों पर पूर्ण तरह से प्रतिबंध होगा। एसडीएम किरण भड़ाना ने कहा कि ऐसी कई सूचनाएं मिल रही है कि कई लोग पड़ोसी राज्य या जिलों से पैदल ही अपने घरों की ओर जा रहे हैं। ऐसे लोगों को नादौन में ही रोककर उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाएगा। इस दौरान इन लोगों के रहने व खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी भी तरह के लोगों की अनावश्यक मूवमेंट पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। उन्होंने लोगों से संयम बरतने का आग्रह किया है तथा अपने  क्षेत्र में रह रहे प्रवासी लोगों की मदद करने का आग्रह किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App