पंचकूला में बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आश्रय स्थल

By: Mar 31st, 2020 12:02 am

पंचकूला – उपायुक्त मुकेश कुमार आहुजा ने आदेश जारी कर कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के दौरान मजदूरी के कार्य में लगे हुए व्यक्तियों व एक राज्य से दूसरे राज्य में आ जा रहे लोगों के लिए पंचकूला में 12 अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए है। उपायुक्त ने बताया कि इन आश्रय स्थलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजब से लगती जिला की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। इस दौरान सीमा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति घूमते हुए पाया जाता है, तो उसे लॉकडाउन तक सकेतड़ी, रामगढ़, कालका, मंढावाला, रायपुररानी व बरवाला के राजकीय वरिष्ठ उच्च विद्यालयों में स्थापित आश्रय स्थलों में रखा जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इन आश्रय स्थलों में 998 व्यक्तियों केरहने का प्रबंध किया गया है और वर्तमान में 225 व्यक्तियों को रखा कर उन्हें आवश्यक सुविधायें मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन छह अस्थाई आश्रय स्थलों के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइंन बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव (9855775666) तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी विकास कुमार (9817342017) को नोडल अधिकारी लगाया गया है। माता मनसा देवी बोर्ड में लंगर से खाने-पीने तथा रहने का प्रबंध किया गया है। इसी प्रकार काली माता मंदिर कालका में भी सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए लंगर एवं रहने का प्रबंध किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App