पद्धर में फ्री बांटी 15 क्विंटल फल-सब्जियां

By: Mar 29th, 2020 3:21 pm

पद्धर – लॉकडाउन के बीच पद्धर के दानी सज्जन भी स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं। उपमंडलाधिकारी पद्धर शिव मोहन सिंह सैनी ने बताया कि शनिवार को शिव जीप यूनियन पद्धर के प्रधान भीम सिंह, सचिव शिव कुमार, उपप्रधान केहर सिंह, कोषाध्यक्ष पप्पू व अन्य सदस्यों ने 11 हज़ार का चेक भेंट किया। वहीं, दुर्गा जनरल स्टोर पद्धर के मालिक जय सिंह ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 15 क्विंटल फल-सब्जियां निर्धनों को फ्री बांटी। महिला मंडल पत्योंन की प्रधान कौशल्या व सचिव चंपा देवी ने दो हज़ार रुपए, मनपसंद स्वीट्स पद्धर, शिव जनरल स्टोर, नैना जनरल स्टोर व महिला मंडयाल कोठी ने भी प्रशासन को आटा, चावल व अन्य खाद्य सामग्री भेंट की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App