पद्धर में बांटी 15 क्विंटल फल और सब्जियां

By: Mar 29th, 2020 12:20 am

प्रशासन ने प्रवासियों को घर-घर जाकर बांटी खाद्य सामग्री

पद्धर – कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन में स्थानीय प्रशासन द्वारा पद्धर में प्रवासी व पंचायत द्वारा चिन्हित किए गए गरीब परिवारों को राशन व सब्जियां घर-घर जाकर वितरित की जा रही है। वहीं इस मुसीबत की घड़ी में क्षेत्र के दानी सजन्न भी स्थानीय प्रशासन का हर सम्भव सहयोग देने में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।  उपमंडलाधिकारी पद्धर शिव मोहन  सिंह सैणी ने बताया की शनिवार को शिव जीप यूनियन पद्धर के प्रधान भीम सिंह, सचिव शिव कुमार, उपप्रधान केहर सिंह, कोषाध्यक्ष पप्पू व अन्य सदस्यों ने 11 हजार रुपए की राशि का चेक भेंट किया। वहीं दुर्गा जनरल स्टोर पद्धर के मालिक जय सिंह ने स्थानीय प्रशासन को एक जीप 15 क्विंटल सब्जियों की लाकर प्रशासन के सहयोग से मुफ्त में गरीबों को वितरित की। महिला मंडल पत्योंन की प्रधान कौशल्या व सचिव चंपा देवी ने दो हजार, मनपसंद स्वीट्स पद्धर, शिव जनरल स्टोर, नैना जनरल स्टोर  व महिला मंडयाल कोठी  व महिला मंडल डलाह ने भी प्रशासन को आटा, चावल व अन्य खाद्य सामग्री भेंटकर गरीबों को वितरित की। वहीं इस पुनीत कार्य में कोठी गांव के युवा स्वयं सेवी नरेंद्र कुमार, अतुल, अमन, संतोष, अक्षय व मोहित आदि ने राशन व सब्जियों को वितरित करने में प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया। वही यह राहत राशि प्रसाशन द्वारा उपमंडल रेडक्रॉस सोसायटी को भेंट की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App