पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

 पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के अकारण ही गोलाबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि दिन में करीब पौने बारह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से भारतीय सीमा को निशाना पुंछ जिले के शाहपुर तथा किरणी सेक्टर में गोलीबारी की। इस दौरान मोर्टार और छोटे हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया गया। इस गोलीबारी में भारतीय पक्ष को कोई नुकसान नहीं हुआ है। भारतीय सेना भी इसका करारा जवाब दे रही है।