पुलिस के समक्ष तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By: Mar 14th, 2020 1:52 pm
 

 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और केन्द्रीय सुरक्षा बल की 226वीं बटालियन के अधिकारियों के समक्ष आठ लाख रुपयों के इनामी करटामी बादल और उसकी पत्नी पांच लाख रुपयों की इनामी नक्सली कमली तथा दो लाख रुपयों के इनामी मड़कम बीजू ने समर्पण किया। समर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App