प्रदेश में महंगी हो गई दालें

By: Mar 31st, 2020 12:15 am

मंडी – देश भर में लॉकडाउन के बाद अब महंगाई की मार भी पड़नी शुरू हो गई है। लॉकडाउन की वजह से मालवाहक वाहनों की कमी से भाडे़ में डेढ़ गुणा से अधिक की वृद्धि हो गई है। इस वजह से आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी दो दिन में काफी बढ़ोतरी हुई है। मालभाडे़ में हुई बढ़ोतरी के कारण दालों के दामों में दस रुपए तक बढ़ोतरी हो गई है। पूरे प्रदेश के लिए दिल्ली की मंडी से किराने की आपूर्ति होती है। पहले किराना लाने के लिए जहां मंडी के व्यापारियों को दिल्ली के लिए 25 से 30 हजार रुपए तक भाडे़ के रूप में देने पड़ते थे। वहीं, अब 50 से 60 हजार रुपए तक भाडे़ के रूप में देने पड़ रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन से पहले मंडी से ही ट्रांसपोर्ट की गाडि़यां दिल्ली से किराना लेकर आती थी, लेकिन अब यहां से लॉकडाउन की वजह से यह सर्विस बंद हो गई है। मंडी से जाने वाली गाडि़यां पहले हिमाचल प्रदेश से सामान लेकर जाती थी और वापसी में किराने लेकर आती थी, जिससे मालभाड़ा भी कम पड़ता था। पहले मंडी के व्यापारियों को भाडे़ के रूप में 25 से 30 हजार रुपए देने पड़ रहे थे, लेकिन अब दिल्ली से किराना लेकर आने वाली गाडि़यों के मालभाडे़ के रूप में व्यापारियों को 50 से साठ हजार रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं मालभाड़े में बढ़ोतरी के साथ ही कई दालों के दाम में भी वृद्धि हुई है। मालभाड़ा बढ़ने से ये दाम और भी बढ़ गए हैं। वहीं, बाजार में पी मार्का तेल की भी कमी बनी हुई है। हालांकि चावल व आटे के दाम में कोई ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। उधर, मालभाड़ा बढ़ने व आपूर्ति में कमी आने से सब्जियों के दामों में भी इसी तरह से बढ़ोतरी हुई है। वहीं, थोक अनाज किराना विक्रेता संघ के प्रधान प्रधान हरमीत सिंह बिट्टू ने बताया कि मालभाडे़ में डेढ़ गुणा से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे कई वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आपूर्ति कम होने व मांग अधिक होने से भी दाम बढे़ हैं।

110 रुपए किलो मिल रही मूंग दाल

पहले जहां मंडी में मूंग दाल 100 रुपए किलो में मिल रही थी। वहीं, अब इसका दाम 110 रुपए के पास पहुंच गया है। इसी तरह आजकल सबसे अधिक डिमांड में चल रही मूंग धुली के दाम अब 120 रुपए पहुंच गए हैं, जबकि पहले इसे मंडी में व्यापारी 110 रुपए किलोग्राम के हिसाब से बेच रहे थे। इसी तरह दाल चना के दाम 58 से सीधे 65 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। राजमाह के दाम 100 से 105 रुपए पहुंच गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App