‘बच्चे वंगु’ में चौपाल की यामिनी

 ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ की फाइनलिस्ट की एलबम रिलीज को तैयार

चौपाल-‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ में हिस्सा ले चुकी उपमंडल चौपाल के लालपानी की रहने वाली यामिनी उन्नियाल का ‘बच्चे वंगु’ एलबम का गाना रिलीज हो रहा है। गाने के बोल हैं ‘मैनु मेरियां फ्रेंडा कहंदी हुडियां सी के प्यार न कर तू।’ गाने में यामिनी लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ इस एलबम में मशहूर कलाकार रॉक्स हैं। रॉक्स के इससे पहले भी कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जबकि यामिनी का यह पहला गाना है। यामिनी उन्नियाल ने ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट ‘मिस हिमाचल-2019’ की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। यामिनी हाल ही में जेबीटी का प्रशिक्षण कर लौटी हैं। ‘दिव्य हिमाचल’ से विशेष बातचीत में यामिनी ने बताया कि उन्हें दो-तीन गानों की ऑफर मिले हैं। यामिनी की प्रारंभिक शिक्षा हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा से हुई। उसके पश्चात दस जमा दो तक की शिक्षा करियर एकेडमी नाहन से हुई। यामिनी उन्नियाल के पिता जगदर्शन उन्नियाल एक बागबान व माता संगीता उन्नियाल शिक्षिका हैं। यामिनी ने कहा कि माता-पिता के परस्पर सहयोग व ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा दिए गए मंच के माध्यम से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। इसके लिए उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ का आभार जताया।