बड़ोग की महिला की रिपोर्ट नेगटिव

By: Mar 29th, 2020 12:20 am

सोलन – क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बड़ोग में रहने वाली महिला की रिपोर्ट नेगटिव आई है। रिपोर्ट के नेगटिव आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि सोलन अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संदिग्ध महिला आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। यह महिला पांच दिन पहले नेपाल से आई थी। खांसी, जुकाम, बुखार होने पर महिला स्वयं एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंची थी। संदेह होने पर चिकित्सकों द्वारा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। महिला के रक्त व गले से नमूने लेकर आईजीएमसी शिमला जांच के लिए भेज दिए गए थे। इस महिला की रिपोर्ट शनिवार देर शाम आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बड़ोग में रह रही नेपाली मूल की महिला को स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल पहुंची थी। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से भेजे गए तीन सैंपल की रिपोर्ट नेगटिव आई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App