बाइक पर सप्लाई हो रही थी साढ़े छह किलो भुक्की, पुलिस ने कस दिया शिकंजा।

By: Mar 17th, 2020 1:26 pm

ऊना पुलिस ने अजनोली में एक व्यक्ति को छह किलोग्राम 424 ग्राम भुक्की के साथ दबोचा है। जानकारी के अनुसार ऊना पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि अजनोली के पास कोई व्यक्ति बाइक पर सवार होकर भुक्की लेकर जा रहा है। फिर क्या था, पुलिस ने नाका लगाकर रोक दी बाइक। चैकिंग के दौरान आरोपी से छह किलोग्राम 424 ग्राम भुक्की बरामद की, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App