बारिश से बेहाल हिमाचल, शिमला समेत सभी क्षेत्रों का पारा गिरा

By: Mar 14th, 2020 7:47 pm

शिमला-प्रदेश में लगातार बारिश से हिमाचल बेहाल हो गया है। शिमला समेत सभी क्षेत्रों का पारा गिर गया है। शनिवार को भी शिमला में मेघ नहीं थमे और शिमला में दो एमएम, सुंदरनगर में चार, धर्मशाला में उन्नीस एमएम, कांगड़ा में सात एमएम बारिश दर्ज की जाएगी। बिलासपुर में छ एमएम बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश से प्रदेश के सभी क्षेत्रों का पारा गिर गया है। जिसमें  शिमला के  अधिकतम पारे में गिरावट की गई। जिसमें नौ डिग्री पारा दर्ज किया गया है। शिमला में 0.4 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है। अब प्रदेश में मौसम के मिजाज़ भी खूब बिगड़ गए हैं। प्रदेश भर में बारिश हो रही है। लिहाज़ा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रदेश के  विभिन्न क्षेत्रों में 19 मार्च तक मौसम खराब रहने वाला है। हालांकि 1ृ6 और 17 मार्च को मौसम साफ रहने वाला है। वहीं दो दिन की बारिश में राहत मिलने के बाद 18 से 20 मार्च को फिर से मौसम बिगड़ेगा। प्रदेश के मैदानी, मध्य और   निम्न वर्ग के क्षेत्रों में बीस मार्च के बाद मौसम साफ हो सकता है। देखा जाए तो शिमला में अधिकतम पारा जहां शुक्रवार को 14 डिग्री था वहीं शनिवार को अधिकतम पारा नौ डिग्री तक पहुंच गया है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    8.5        0.4

सुंदरनगर  16.7       8.5

भुंतर       15.3       7.3

कल्पा     5.4        -3.9

धर्मशाला  12.6       5.6

ऊना       16.0       10.0

सोलन     15.0       5.5

नाहन      16.6       12.4

केलांग     0.8        -5.2

कांगड़ा    18.8       8.8

बिलासपुर 15.0       12.0

हमीरपुर   14.7       10.2

चंबा       17.5       7.9

डलहौजी  3.2        0.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App