मास्क बनाने में जुटी सहारा संस्था

तीन जगहों पर तैयार किए जा रहे मास्क, तीन हजार के करीब मास्क बांटने का रखा लक्ष्य

कुल्लू – कोरोना वायरस कोविड-19 की जागरूकता को लेकर सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। सामाजिक कार्य में नाम कमा चुकी सहारा संस्था ने भी लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मास्क बनाने तैयार किए हैं। संस्था तीन हजार के करीब मास्क लोगों को निःशुल्क वितरित करेगी। संस्था ने तीन जगहों पर मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। अच्छे कपड़े के मास्क सिलाई मशीन से तैयार किए जा रहे हैं। संस्था के डायरेक्टर राजेंद्र चौहान ने बताया कि कोरोना वायरस के खौफ से दुनिया हिल गई है। ऐसे में अगर लोग केंद्र सरकार द्वारा भारत लॉकडाउन की पालना करेंगे को इस रोग से अपने भारत के लोग आसानी से बच सकते हैं। उनका कहना है कि इस घड़ी में लोगों के स्वास्थ्य के बचाव के आगे आना सबको जरूरी है। चौहान ने कहा कि सहारा संस्था ने भी इसी कड़ी में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मास्क बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि सहारा संस्था ने देहुरी में तीन अलग-अलग जगह, पलाइच में तीन अलग-अलग जगह और खंलेती में एक जगह मास्क तैयार किए जा रहे हैं। एक-एक महिला मास्क बनाने के लिए तैनात कर दिया है। घरों में डिस्टेंस में यह मास्क बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन हजार के आसपास मास्क विभिन्न जगहों में लोगों को निशुल्क बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक सिलाई मशीन और अच्छे कपड़े के 150 के करीब मास्क लोगों को वितरित कर दिए  हैं। मास्क पहन और सेनेटाइजर का प्रयोग कर रहे मास्क  महिलाएं तैयार कर रही हैं। देश की इस विकट स्थिति में सहारा संस्था अपने साथियों के साथ इस कार्य में अपना योगदान दे रही है। वहीं, बुधवार को संस्था द्वारा अधिकृत स्टाफ  नर्सें भी डब्लयूएचओ की आदेशानुसार और नियमों का पालन कर भावना से काम में जुट गई है।