यूटी में एक दिन पांच कोरोना मरीज

By: Mar 31st, 2020 12:02 am

वायरस के नए पॉजिटिव केस सामने आने से सिटी ब्यूटीफुल में मचा हड़कंप, मरीजों की संख्या पहुंची 21

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इससे अब ट्राईसिटी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 21 हो गई है। सोमवार को सामने आए पॉजिटिव मरीजों में पांच में से दो कनाडा से वापस लौटे कपल है। जबकि अन्य तीन लोग शहर में कोरोना के पॉजिटिव पाए गए आठवें मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में थे, जिनमें से एक कोरोना के 8वें मरीज की 40 वर्षीय मां है। वहीं मोहाली के रहने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। कोरोना के पहले दो पॉजिटिव मरीज कैनेडा से वापस आए हैं। कैनेडा का रहने वाले कपल दोनों की पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर 32 साल की महिला और 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद  उन्हें सेक्टर-32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए रखा गया है। वहीं तीसरा मरीज चंडीगढ़ का रहने वाला 23 वर्षीय शख्स है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे सेक्टर-32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए रखा गया है। इसके अलावा कोरोना का चौथा पॉजिटिव मरीज भी शहर में वायरस से संक्रमित पाए गए 8वें मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में था, जिसकी जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 23 वर्षीय युवक को सेक्टर-32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। इसके अलावा कोरोना वायरस की पांचवी पॉजिटिव मरीज चंडीगढ़ में संक्रमित पाए गए आठवें मरीज की 40 वर्षीय मां है, जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को सेक्टर-32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App