राज्यपाल ने ली प्रबंधों की जानकारी

By: Mar 21st, 2020 12:02 am

पीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी सीएम के साथ तैयारियों की समीक्षा

चडीगढ़  – पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरिंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को सभी सीएम के साथ तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासक के साथ प्रशासक के सलाहकार, स्वास्थ्य सचिव, डीसी, सीएमसी और डीआईजी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। मीटिंग दौरान प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि अब तक, चंडीगढ़ में कोविड.19 के लिए 5 व्यक्तियों का टेस्ट पॉजि़टिव  रहा है। उन्होंने बताया कि पहला मामला एक युवा महिला का हैए जिसे बीते दिन पॉजि़टिव पाया गया था। इसके अलावा रोगी के संपर्क में आने वाले तीन व्यक्तियों एउसकी माँए भाई और कुक का भी टेस्ट पॉजि़टिव पाया गया है। सभी तीन नए परीक्षण किए गए रोगियों को जीएमसीएच -32 में भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता का टेस्ट नेगेटिव आया। उन्होंने आगे बतया कि दूसरे मामले में एक महिला जिसे ब्रिटेन से लौटने के बाद पीजीआई में भर्ती कराया गया थाए का टेस्ट भी पॉजि़टिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी 5 व्यक्तियों की हालत स्थिर है। इसके अलावा, अब तक 42 लोग होम क्वारेंटाइज्ड हो चुके हैं। मीटिंग दौरान श्री परिदा ने बतया कि सार्वजनिक हित में कोविड-19 के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिएए सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक और 50 से अधिक लोगों की सामूहिक सामूहिक सभा को 31 मार्च तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।  चंडीगढ़ के सभी निवासियों को चंडीगढ़ प्रशासन को हेल्पलाइन नंबर 112 पर किसी भी व्यक्ति के बारे में सूचित करने की सलाह दी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App