रामायण और महाभारत देखिए

By: Mar 31st, 2020 12:06 am

लॉकडाउन में बोर हुए डेविड वॉर्नर, फैंस से पूछा क्या करूं

नई दिल्ली  – कोविड-19 महामारी से दुनिया के ज्यादातर देश जूझ रहे हैं। इस बीच दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दुनिया के ज्यादातर स्पोर्ट्स इवेंट्स या तो स्थगित हुए हैं या फिर रद्द किए गए हैं। ऐसे में खिलाड़ी भी अपने घरों में लॉकडाउन हो गए हैं। आस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेट डेविड वॉर्नर भी अपने घर में लॉकडाउन हो गए हैं और अब बोर भी होने लगे हैं। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर फैन्स से मदद मांगी, जिसके बाद उन्हें मजेदार जवाब मिल रहे हैं। वॉर्नर ने ट्वीट में लिखा, घर में क्या किया जाए, मेरे पास अब आइडिया खत्म हो रहे हैं। इस पर इंडियन फैन्स ने मजेदार जवाब दिए हैं। कुछ फैन्स ने उनसे कहा कि वो रामायण और महाभारत देख सकते हैं। कुछ फैन्स ने लिखा कि वो अपने फैन्स के लिए इस दौरान तेलुगू सीख सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App