विराट की हेयर स्टाइलिश बनी अनुष्का 

By: Mar 29th, 2020 12:03 am

कोरोना लॉकडाउन के बीच आम आदमी से लेकर सिलेब्स हर कोई घर में कैद है। इस दौरान सिर्फ जरूरत के सामान के लिए ही दुकानें खोली जा रही हैं। इस बीच सिलेब्स हेल्थ, फिटनेस से लेकर पर्सनल ग्रूमिंग तक घर पर ही कर रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली के बाल घर पर काटे और इसका वीडियो भी शेयर किया है। अनुष्का शर्मा ऐक्ट्रेस से हेयर ड्रेसर बन गई हैं। इसकी वजह है कोरोना आउटब्रेक। लॉकडाउन के दौरान सिलेब्स ग्रूमिंग के लिए भी नहीं निकल रहे। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के बाल घर पर ही काट डाले। इस मजेदार वीडियो में अनुष्का विराट के बाल काटती दिखाई दे रही हैं। वीडियो के लास्ट में आपको उनके बिफोर-आफ्टर लुक भी दिखे। विराट ने हेयरकट की तारीफ भी की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App