शाम को खुलें शराब की दुकानें

By: Mar 29th, 2020 12:06 am

 ऋषि कपूर की सरकार से अपील, लॉकडाउन में दूर होगा स्ट्रेस

कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और ये सिलसिला थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। हिंदुस्तान में भी तेजी से आकड़े बदल रहे हैं। 21 दिन के लॉकडाउन ने लोगों को पर घर पर रहने को मजबूर कर दिया है। इस लॉकडाउन में डिप्रेशन से बचने के लिए एक्टर ऋषि कपूर ने एक अनोखा आइडिया दे दिया है। ऋषि कपूर के मुताबिक, इस समय राज्य सरकारों को शराब की सभी दुकानें खोल देनी चाहिएं। सरकार को शाम के समय सभी शराब की दुकाने खोल देनी चाहिए। मुझे गलत मत समझिए, लेकिन इनसान घर पर बैठकर डिप्रेशन में जीने को मजबूर है। डाक्टर, पुलिसवालों को भी तनाव से मुक्ति चाहिए। वैसे भी ब्लैक में तो बेची ही जा रही है। ऋषि कपूर ने सरकार से अपील की है कि वो इस समय शराब को लीगलाइज कर दें। उनके मुताबिक राज्य सरकार को वैसे भी अभी एक्साइज से मिल रहे पैसों की बहुत जरूरत है। अब ऋषि कपूर की ये अपील सरकार पर कोई असर डालती है, ये तो समय बताएगा। मगर कुछ लोगों ने ऋषि कपूर को घेरने की कोशिश की है। एक यूजर लिखते हैं, परेशान मन के साथ शराब पीना और ज्यादा खतरनाक हो जाएगा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से पैनिक फैल जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App