समाचार संपादक से दुर्व्यवहार पर पत्रकार संध खफा   

By: Mar 26th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – मंगलवार रात ‘दिव्य हिमाचल’ के समाचार संपादक संजय अवस्थी  जब  अपनी ड्यूटी से वापस घर  लौट रहे थे, उस वक्त रास्ते में एक पुलिस नाके पर  पालमपुर में  हिमाचल पुलिस द्वारा उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की गई। इस घटना की चंडीगढ़ प्रेस क्लब  गवर्निंग काउंसिल की तरफ से घोर निंदा की जाती है। एक तरफ सारा देश  करोना से लड़ रहा है एऐसे में आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मान देना  सब का फर्ज है। प्रेस क्लब  के प्रेजिडेंट बरीद्र सिंह रावत सेक्रेटरी जनरल सौरभ दुग्गल ने हिमाचल प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह इसका संज्ञान लेकर दोषी पुलिस वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App