सर्वहितकारी में महिला दिवस पर सेमिनार

By: Mar 8th, 2020 12:02 am

तलवाड़ा। सहनशीलता, धर्म, विनम्रता व पवित्रता की मूरत है महिला उक्त विचार आज एसडी सर्वहितकारी विद्या मंदिर तलवाड़ा में प्रिं. देशराज शर्मा ने व्यक्त किए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने कहा कि महिला व पुरुष समाज में एक ही सिक्के के दो पहलू है दोनों के सहयोग से ही समाज को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। प्रिं.शर्मा ने वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्त्री की क्षमता को नजरअंदाज करके हम एक अच्छे समाज की कल्पना नहीं कर सकत। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर विशेष पहचान बनाई है। मातृ भारती अध्यक्षा वंदना कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों का विस्तृत रूप से व्याख्यान करते हुए विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App