सामाजिक दायित्व निभाएं

By: Mar 31st, 2020 12:05 am

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टिहरा

चाणक्य ने कहा है कि महामारी, आक्रमण और बड़े संकट आने पर नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों को कतई नहीं भूलना चाहिए। बड़ी से बड़ी लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब राष्ट्र का हरेक नागरिक इसमें आहुति देता है। इनके अनुसार जब महामारी का प्रकोप फैलता है तो कई लोगों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में सक्षम व्यक्तियों को इस दिशा में सहयोग करना चाहिए। इस दुखद स्थिति में सक्षम, समर्थवान और समृद्धशाली लोगों को दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App